बिलासपुर । जोनल स्टेशन के करीब बीसीएन यार्ड में मंगलवार को एक अप्रेंटिस की करेंट लगने से मौत हो गई। वह चार सहयोगियों के साथ वैगन की वेल्डिंग के लिए गए थे। घटना के बाद जब उसे रेलवे अस्पताल लाया गया तो वहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अप्रेंटिसशिप करने वाले प्रशिक्षुओं ने अस्पताल का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस घटना के लिए उन्होंने रेल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर रेलवे के अधिकारी सकते में आ गए। आनन फानन में एडीआरएम समेत कुछ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर आरपीएफ की टीम पहुंचकर गुस्साए प्रशिक्षुओं को समझाने का प्रयास करने लगे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने हंगामा करना बंद किया। घटना सुबह 9:30 बजे की है। बीसीएन डिपो में अभी अप्रेंटिस प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन्हीं में एक महाराष्ट्र जलगांव निवासी प्रसाद गजानन काले भी है। जो अन्य तीन सहयोगी के साथ रोज की तरह डिपो में मरम्मत कार्य के लिए पहुंचे। जैसे ही वेल्डिंग मशीन लेकर वैगन में वेल्डिंग का प्रयास किया वह करेंट की चपेट में आ गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…