छत्तीसगढ़

CG : रेलवे रोड वाली नाली में लाश मिली, व्यापारियों ने दी पुलिस को सूचना …

बिलासपुर. शहर के नाले में महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव बाहर निकालकर मरच्यूरी में रखवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रेलवे रोड तितली चौक के पास के पास नाले में फुटकर व्यापारियों ने एक महिला की अर्धनग्न अवस्था में लाश देखी. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना पर डायल 112 व आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए. लाश पर कपड़ा डालकर ढंका गया. उसके बाद तोरवा पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई.

लाश नाले में पानी पाइप में फंसी हुई थी और चेहरा नीचे की ओर थी. पुलिस के द्वारा शव नाले से बाहर निकालकर आसपास के लोगों को तलब कर पहचान की कार्रवाई की गई. किन्तु लाश की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव सिम्स के मरच्यूरी में रखवा दिया है. एफएसएल टीम ने जांच के बाद लाश दो दिन पुराना होना, शरीर में चोट के निशान नहीं मिलने और मृतका की उम्र 40 से 50 साल होने की जानकारी पुलिस को दी है. बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पाएगा. पुलिस मृतका की फोटो पड़ोसी जिलों के थानों में भेजकर गुम इंसान से पहचान करने के प्रयास में जुट गई है. तलाशी लेने पर महिला के ब्लाउज में छोटा पर्स मिला है जिसमें 1100 रुपए रखे हुए थे. जांच के दौरान नाले के उपर एक साड़ी मिली है.

kgnews

Recent Posts

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

20 minutes ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

30 minutes ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

35 minutes ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

41 minutes ago
CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

CG : CM साय ने थ्री डी फैक्ट्री हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित थ्री डी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 3 मजदूरों…

53 minutes ago
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर…

56 minutes ago