कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ के रेलवे स्टेशन परिसर में अमृतलाल साहू नामक व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मध्यप्रदेश के बिजुरी थाना क्षेत्र के कोठी इलाके का रहने वाला था। 17 अप्रैल को मृतक की बेटी की शादी थी। अगले दिन 18 अप्रैल को बिदाई करने के बाद वह रात से लापता था। परिजनों ने सभी जगह पता किया, लेकिन कोई पता नही चल सका।
वहीं 19 अप्रैल की रात दस बजे इसकी लाश मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के सामने एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। हथेली में लिखे मोबाइल नम्बर पर काल किया गया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुँचे और चालीस वर्षीय अमृतलाल के रूप में मृतक की पहचान हुई।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँची। परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक नशे का आदी था और बेटी की शादी अपनी क्षमता से ज्यादा कर्ज लेकर की थी। इसी बात को लेकर वो मानसिक रूप से परेशान था। आशंका जताई जा रही है कि, इन्ही कारणों ने अमृतलाल ने आत्महत्या की होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…