छत्तीसगढ़

CG : रेलवे स्टेशन में पकड़ाया जेल से भागा आरोपी…

पेंड्रा. जिला जेल पेंड्रारोड से दुष्कर्म के एक बंदी के फरार होने का मामला सामने आया है. आरोपी को पुलिस ने लगभग आठ घंटे के भीतर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर दोबारा जेल दाखिल कर दिया. जानकारी के अनुसार, 10 जून को पेंड्रा थाना क्षेत्र के बचरवार गांव निवासी कुलदीप राठौर उर्फ पटेल को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा गया था.

कल सुबह लगभग 7 बजे, जब जेल में कैदियों को दैनिक दिनचर्या के लिए बैरक से बाहर निकाला गया, उसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल गौरेला पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस और जेल स्टाफ ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया. इसके बाद आरोपी को शाम करीब 4 बजे पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया गया.

मामले में जेल प्रहरी अखिलेश पांडेय की शिकायत पर कैदी क्रमांक 11726 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को पुनः जेल भेज दिया है. इस घटना ने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है, जिससे जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि मामले में विधिवत कार्रवाई की गई है और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago