CG : रेलवे स्टेशन में महिला यात्री का जेवरात पार, कीमत 4 लाख रुपए

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन में चढ़ते समय चोरों ने महिला का बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब 4 लाख 50 हजार रुपए कीमती सोने.चांदी के जेवर रखे थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

दरअसलए महिला बीते रविवार को महिला अपनी बेटी को लेकर सहायक विस्तार अधिकारी की परीक्षा दिलाने बिलासपुर आई थी। लौटते समय चोरी की ये वारदात हो गई। जीआरपी इस मामले की जांच कर रही है। सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम डूमरपारा निवासी बसा उरांव रविवार को बेटी के साथ बिलासपुर आई थीं। यहां उनकी बेटी दामिनी उरांव का सहायक विस्तार अधिकारी भर्ती की परीक्षा थी। दोपहर में परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों मां.बेटी रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान वो गोंदिया.झाड़सुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन में बाराद्वार जाने के लिए चढ़ रही थीं।

इस दौरान स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेन में भारी भीड़ थी, जिसके चलते उन्हें ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तभी मौका पाकर चोरों ने बैग को खींच लिया। इस पर उन्होंने ट्रेन और आसपास चोरों की तलाश की। जिसके बाद मां-बेटी जीआरपी थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में रखे जेवरों की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए है। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने पहले केस दर्ज नहीं किया और मामले की जांच का भरोसा दिलाया।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago