रायपुर सेंट्रल जीएसटी की टीम ने मंगलवार को रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारा। यहां से उन्हें करीब 113 पैकेट के पार्सल बिना बिल के मिले है। इन सभी पार्सल के पैकेट को सीज कर दिया गया है।सूत्रों के मुताबिक ये सभी पार्सल रायपुर रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग एजेंट के हैं। उन्हें ये पार्सल 1 दर्जन से अधिक व्यापारियों ने बुक करवाकर रायपुर के लिए भेजे थे। सूत्र बताते है कि ये पार्सल शालिमार से रायपुर आए थे और रायपुर में राधा स्वामी कार्गो के रमन लाल और सचिन जंघेल के नाम पर बुक (बतौर एजेंट के रूप में) होकर रायपुर पहुंचे थे।जैसे ही ये सामान रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरा गया टीम ने सीधे छापा मार इसे जब्त किया। इसमें सचिन जंघेल के 81 पैकेट और बाकी रमन लाल के पार्सल बताएं जा रहे है। बता दें कि ये सभी पार्सल लीज बोगी से बुक होकर रायपुर पहुंचे थे।सूत्रों के मुताबिक रायपुर पार्सल दफ्तर में एजेंट ने सेंट्रल जीएसटी की टीम को कागजों में उलझाने की कोशिश की, लेकिन टीम एजेंट के झांसे में नहीं आई और इसके बाद 113 पार्सल के पैकेट को जब्त कर लिया गया है।
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…
राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…
राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…
- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…
- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…