भिलाई बीएसपी के रेल मिल कर्मचारी का शव मिला है. कर्मचारी का शव रेल लाइन पर पड़ा था. कर्मचारियों की सूचना पर शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मृतक कर्मचारी का नाम प्रवीण देशमुख था जिसकी उम्र 50 साल थी. कर्मचारी रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा ये पता नहीं चल पाया है. शव का एक हाथ और एक पैर कटा है. सुनसान एरिया में लाश मिलने से ये शक जताया जा रहा है कि या तो कर्मचारी ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है. शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या आत्महत्या का पता चल पाएगा.
शव जिन परिस्थियों में मिला है उससे हत्या की आशंका ज्यादा लग रही है. जिस जगह से शव बरामद हुआ है वहां से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है. शव के पास से मृतक का मोबाइल फोन भी नहीं मिला है. वारदात वाली जगह पर गाड़ियों के आने के निशान मिले हैं लेकिन गाड़ी वहीं नहीं मिली. शव की पहचान भी मौके पर मिले आधार कार्ड से हो पाई है.
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…
सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…
भोपाल "स्कूल चले हम" अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "स्कूल चले हम"…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्यप्रदेश भ्रमण के पहले दिन गुरुवार को बैतूल में आयोजित…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गुरुवार को बैतूल प्रथम आगमन पर गोंडी जनजातीय कड़पड़ा दल…
रायपुर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु…