CG : लंच विथ कलेक्टर से बच्चों ने कही मन की बात…

25 साल बाद लाल गलियारे से बाहर निकल देखा आजादी का जश्न

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा माओवादी भय के तिलस्म को तोड़कर भविष्य की नई इबारत लिखने की मुहिम को अमली जामा पहनाने का प्रयास कर रहा है ।

खास मौका था जश्ने आजादी का कार्यक्रम और 11 गांव के शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों की मौजूदगी। ये बच्चे सामान्य परिवेश नहीं बल्कि उस इलाके से आए थे जहां सरकारी नुमाइंदों और दीगर लोगों के लिए कदम रख पाना नामुमकिन होता है।

बीजापुर ब्लॉक के एड्समेटाए करकाए कोरचोलीए तोड़काए सावनारए नेनड्राए इतावरए उसूर ब्लॉक के भट्टीगुड़ा कोंडापल्लीए भोपालपटनम के अन्नाराम और भैरमगढ़ के कोतरापाल में वेंडे स्कूल दायकाल अभियान के तहत 20 सालों से बंद स्कूलों का इस साल पुनः संचालन किया गया।

छत्तीसगढ़ सरकार के शांति विकास और सुरक्षा अभियान के तहत नियद नेल्लानार क्षेत्र को विकसित करने की मुहिम से 16 स्कूलों को फिर से संचालित किया गया। इन इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर स्कूल खोलना एक बड़ी चुनौती मानी जाती है लेकिन जिला प्रशासन के दृढ़ संकल्प ने इसे आसान बना दिया। वेंडे स्कूल दायकाल अंतर्गत इन दुर्गम और हिंसा ग्रस्त इलाकों का सर्वे करने के पश्चात स्कूल खोलने की कवायद की गई और इस शिक्षा सत्र में इसे संचालित करने में जिला प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली ।

स्कूल खोलने के बाद एक बड़ी चुनौती इन इलाके के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर दिशा देने की रही जिसके फलस्वरूप कलेक्टर ने इन बच्चों के साथ लंच विथ कलेक्टर का आयोजन किया और इस दौरान उनकी परिस्थितियों और मनोभावों को समझा। लंच के दौरान बच्चों ने बातों बातों में कलेक्टर से अपने मन की बात कही। करका गांव की लक्ष्मी और अनन्या ने कहा कि डाक्टर और मैडम बनने के लिए कितना पढ़ना है। कलेक्टर ने दोनों बच्चों को प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई में नियमित स्कूल जाकर मेहनत करने और नीट और बीएड जैसे पाठ्यक्रम को लक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

कोंडापल्ली और भट्टीगुड़ा के शाला त्यागी बच्चों के फिर स्कूल आने पर कलेक्टर ने उनकी तारीफ की और आगे नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इन गांवों से आए शिक्षादूतों से मुलाकात कर कलेक्टर ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी बड़ी और चुनौतीपूर्ण इसे बेहतर ढंग से निभाने का प्रयास करें।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

7 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

8 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

8 hours ago