छत्तीसगढ़

CG : लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सफलता के गुरु मंत्र साझा

 कोंडागांव, जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित की जा रही है। जहाँ जिले के अधिकारी समय-समय पर युवाओं को मार्गदर्शन के लिए अपना अनुभव साझा करते हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के अकाउंट ऑफिसर गुलशन कुमार ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता सुनिश्चित करने के विषय पर अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अब सफलता के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि जिले में ही निःशुल्क संचालित इस कोचिंग संस्थान में गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जा रही है। यहां के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में एक वर्ष के भीतर 84 अभ्यर्थी सफलता प्राप्त कर चुके हैं।


उन्होंने अभ्यर्थियों को इंटरनेट युग का सदुपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। ।प् तथा क्लास नोट्स का सही उपयोग कैसे करें, इस विषय पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
22 फरवरी को आयोजित होने वाली सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रभावी रिवीजन कैसे करें, इस पर चर्चा की गई। साथ ही कठिन प्रश्नों को बिना घबराए हल करने के तरीकों के बारे में भी बताया गया।


प्रश्नोत्तर सत्र में दिए गए प्रमुख सुझाव : 
प्रश्न : पढ़ाई करते समय नींद से कैसे बचें?
उत्तर :  नींद आना स्वाभाविक है। अपने लक्ष्य को हमेशा ध्यान में रखें। जब आपके सपने जागती आंखों से दिखाई देने लगते हैं, तो आलस्य और नींद स्वयं दूर हो जाती है।
प्रश्न :  टाइम मैनेजमेंट कैसे करें?
उत्तर :  समय का महत्व समझें। एक सुव्यवस्थित टाइम टेबल बनाकर उसी के अनुसार पढ़ाई करें। प्रारंभ में कठिनाई हो सकती है, लेकिन नियमित अभ्यास से समय प्रबंधन आसान हो जाता है।
प्रश्न :  परीक्षा कक्ष में घबराहट हो तो क्या करें?
उत्तर :  स्वयं पर विश्वास रखें। घबराहट होने पर दो मिनट गहरी सांस लें और स्वयं को याद दिलाएं कि आपने पूरी तैयारी की है। आत्मविश्वास के साथ शांत मन से प्रश्नपत्र हल करें।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि तैयारी के दौरान बिना आलार्म के उठने की आदत विकसित करें तथा पढ़ाई के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए हल्का मनोरंजन भी शामिल करें।


कार्यक्रम में एसएससी जीडी और व्यापम द्वारा निकाली गई विभिन्न भर्तियों के संबंध में परीक्षा पैटर्न की जानकारी दी गई तथा सफलता के मूल मंत्र साझा किए गए।
गौरतलब है कि लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान, जिला पंचायत के पीछे, कोंडागांव में संचालित है। वर्तमान में यहां पीएससी, मंडी उपनिरीक्षक, परिवहन आरक्षक, एसएससी जीडी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

8 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

8 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

8 hours ago