CG : लग्जरी कार में नशीली इंजेक्शन की कर रहे थे तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर एक को दबोचा…

सरगुजा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है. सरगुजा में विभागीय उड़नदस्ता टीम ने एक लग्जरी कार से नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 4 लाख 35 हजार रुपए मूल्य की नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना मणिपुर क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपुर वेयरहाउस के पास सफेद रंग की हुंडई वरना कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन लेकर ग्राहकों को सप्लाई कर रहे हैं. इनमें से एक की पहचान मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह और दूसरे की गंगाराम मुंडा के रूप में हुई.

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी. टीम को देखकर मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका साथी गंगाराम मुंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गया. गाड़ी की तलाशी लेने पर 2,413 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 4 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है.

फिलहाल आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी है.

kgnews

Recent Posts

CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

CG : पूर्व महापौर और बेटे ने किया मारपीट, जल्द होगी गिरफ्तारी …

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में दो कॉलोनियों के बीच पहुंच मार्ग को…

2 seconds ago
CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

CG : कमिश्नर को जांच के निर्देश, रमन सिंह हुए थे नाराज …

रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…

8 minutes ago
CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

CG : जनपद CEO सस्पेंड, बीजेपी नेता के साथ किया था दुर्व्यवहार …

दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…

20 minutes ago
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…

30 minutes ago
CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

CG : रायपुर प्रेस क्लब ने मनाया पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव …

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…

34 minutes ago
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…

41 minutes ago