छत्तीसगढ़

CG : लड़की का पीछा करना छोड़ देने की समझाइश पर हो गया मर्डर

दुर्ग। जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मोहलई गांव एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी. मोहलई में मृतक ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी. इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे. पांचों की ओमप्रकाश से पुरानी रंजिश चल रही थी. वहीं शादी में जाने के बाद सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को खत्म करने युवक को अकेले में बुलाया. इसी दौरान चाकू मारकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई. मामले के सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले. इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी. बात-बात में विवाद बढ़ता गया और एक नाबालिग ने चाकू निकाल कर ओमप्रकाश का गला रेत दिया. इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर गया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पांचों नाबालिग मौके से भाग गए. चाकू लगने के बाद भी ओमप्रकाश गले में हाथ दबाते हुए शादी स्थल तक पहुंचा और वहीं गिर गया. यह देख शादी समारोह में सनसनी फैल गई. इसके बाद वहां से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था. घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कुछ घंटों में पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से पुरानी दुश्मनी की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है. दरअसल, नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी. इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी. इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी. पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं.

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

2 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

2 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

2 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

2 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago