छत्तीसगढ़

CG : लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात, डैम से नहाकर लौट रही थी

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में युवती से गैंगरेप हुआ है। पचधारी डैम से नहाकर लौट रही युवती को घर छोड़ने के बहाने 2 नाबालिग समेत 4 लोगों ने पिकअप वाहन में बैठाया। इसके बाद आरोपी पिकअप को सुनसान इलाके में ले गए। जहां चारों ने लड़की से गैंगरेप किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती बुधवार की दोपहर 12 बजे अकेले नहाने के लिए पचधारी डैम गई हुई थी। जहां शाम को जब वह लौटी, तो उसकी कुर्ती फटी हुई थी। जिसे देखकर उसकी नानी ने पूछताछ की, तब युवती ने अपनी आपबीती बताई।

पीड़िता ने बताया कि वह पचधारी डैम से नहाकर घर आ रही थी। तभी पुल के पास उसके मोहल्ले के 2 नाबालिग समेत 4 लोग बैठे थे। युवती को देखकर चारों ने उसे घर तक छोड़ने की बात कही। वह पिकअप में बैठ गई।

लेकिन आरोपी लड़की घर छोड़ने के बजाय एक सुनसान इलाके में ले गए। लड़की ने इसका विरोध किया तो उससे डराया-धमकाया। फिर चारों ने युवती का मुंह दबा दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।

घटना के बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। गुरुवार को युवती का पिता कोतवाली थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि वह शहर में सब्जी बेचने का काम करता है। बुधवार को हर दिन की तरह वह सुबह से सब्जी बेचने चला गया था। दोपहर में जब वह घर पहुंचा, तो उसकी बेटी घर में नहीं थी, लेकिन आसपास पड़ोस में होगी, यह सोचकर वह फिर से सब्जी बेचने चला गया और रात में जल्दी सो गया। सुबह उसकी मां ने मामले की जानकारी उसे दी।

कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रकरण को महिला थाना सुपुर्द किया गया। पुलिस ने चारों आरोपी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करते हुए आगे की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago