बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी(25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो गांजा मिला। पुलिस इसे जब्त कर महिला को थाने ले आई। यहां पर महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। महिला को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया है।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…