भाटापारा। आपरेशन विश्वास के तहत जिले में इस वर्ष 1 जनवरी से 11 दिसंबर तक गुम इंसानों की खोजबीन के लिए पूरे माह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा सरहदी राज्यों आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना आदि राज्यों से गुम इंसानों को बरामद किया गया है। साथ ही आसपास के जिलों जैसे महासमुंद, रायपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, धमतरी, बेमेतरा आदि से भी गुम इंसानों को बरामद किया गया है। संपूर्ण अभियान में जिला पुलिस द्वारा कुल 1003 गुम इंसानों को बरामद करने में सफलता मिली है। इन गुम इंसानों में कुल 254 नाबालिग बालक/बालिका भी शामिल है, जिन्हें विधिवत कार्रवाई पूर्ण कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। बरामद गुम इंसानों में कुल 27 बालक, 227 बालिका 165 पुरुष एवं 584 महिलाएं शामिल हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *