महासमुंद। खैरझिटी गांव स्थित करणी कृपा पावर प्लांट में एक और दुर्घटना सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक मजदूर का हाथ कंवेयर बेल्ट में फंस गया।घायल मजदूर को प्लांट प्रबंधक ने रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कहा कि जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर स्थित इस करणी कृपा प्लांट में लगातार हादसे हो रहे हैं. प्लांट में 4 महीने में यह चौथी दुर्घटना है। प्लांट प्रबंधक की लापरवाही का आलम यह है कि घटना की सूचना हर बार की तरह इस बार भी तुमगांव पुलिस को नहीं दिया जाता हमेशा दुर्घटना को छुपाने का प्रयास करते हैं,
प्लांट प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि दुर्घटनाओं की जानकारी छिपाई जाती है। घायलों को सीधे रायपुर ले जाया जाता है। मृत्यु के मामलों में भी जिला प्रशासन को सूचित नहीं किया जाता। जब मामले सामने आते हैं, तब प्रशासन भी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई तक सीमित रहता है। हादसे का जिम्मेदार करणी कृपा प्लांट प्रबंधक है.. लापरवाह अधिकारी और प्लांट प्रबंधक सख्त कार्रवाई, अवैध रूप से चल रहे हैं प्लांट को बंद , व घायल को 5 लाख का मुआवजा देने मांग कलेक्टर से किया, आगे कहा कि हालात ठीक नहीं हुए तो हम आंदोलन करेंगे.
छुईखदान l रियासतकालीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत पुराण कथा जारी है। कथा वाचक…
राजनांदगांव | शहर के ओवरब्रिज पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने से कंक्रीट और मलबा सड़क पर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नेशनल मेडिकल…
रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कबीरधाम में…
रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र स्थित राय पब्लिक स्कूल में बड़ी लापरवाही का…
धमतरी। जिले की नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने मंगलवार को विधिवत रूप से…