छत्तीसगढ़

CG : लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर संपन्न

ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग प्रक्रिया की दी गई जानकारी 

महासमुंद, जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग एवं ई-फाइलिंग की सुविधा के संबंध में जागरूक करने हेतु 16 जनवरी को ग्राम लाफिन खुर्द एवं मचेवा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जिला उपभोक्ता आयोग महासमुन्द के अध्यक्ष गोपाल रंजन पाणिग्राही द्वारा पंचायत सभागृह में आयोजित शिविर में उपस्थित महिला एवं पुरुषों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ई-फाइलिंग एवं ई-हियरिंग की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से भी अवगत कराया।

शिविर के दौरान ग्राम लाफिन खुर्द की सरपंच जानकी साहू तथा ग्राम मचेवा की सरपंच प्रमिला संजय ध्रुव ने उपभोक्ताओं को वर्तमान समय में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।

जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य गिरी श्रीवास्तव एवं टी. दुर्गा ज्योति राव द्वारा उपभोक्ता की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं आयोग के डी.एम.ए. युवराज साहू ने ई-फाइलिंग से संबंधित तकनीकी पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत न्यायालय तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचा सकते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लाफिन खुर्द से पंचायत सचिव माधुरी चौहान एवं ग्राम पंचायत मचेवा से पंचायत सचिव बंसी पटेल, उपसरपंच जितेन्द्र कुमार साहू, कर्मचारी सती मेनन एवं देव प्रसाद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

MP के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमोशन प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

भोपाल   मध्यप्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राज्य सरकार ने…

55 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, GPM कलेक्टर संतोष देवांगन हटाए गए, 5 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में…

2 hours ago
CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

CG : खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

राज्य में 20.14 लाख हेक्टेयर में धान, कोदो, कुटकी, रागी, तिल, मूंगफली सहित विभिन्न फसलों की…

2 hours ago
CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

CG : सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक नामांकन आमंत्रित

रायपुर. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान…

2 hours ago
दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी तय नहीं, लेकिन प्रचार तेज! नरोत्तम की 2 सभाएं, कांग्रेस का डोर-टू-डोर अभियान

दतिया   दतिया में हो रहे उपचुनाव का प्रत्याशी अभी किसी दल ने घोषित नहीं किया…

2 hours ago