CG : लिफ्ट में फंसे तीन महीला एक बच्चा और पुरूष…

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां शॉपिंग करने आए आठ लोग लिफ्ट में फंस गए। यह तकनीकी गड़बड़ी करीब 1 घंटे 30 मिनट तक रही, जिससे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों में घबराहट और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लिफ्ट में चार महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष सवार थे, जो थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे। घटना की जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर सभी लोग सामान्य रूप से शॉपिंग कर लिफ्ट के जरिए नीचे उतर रहे थे कि तभी अचानक लिफ्ट बीच में फंस गई और उसके दरवाजे स्वत: बंद हो गए। लिफ्ट के रुकते ही अंदर मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। पहले उन्होंने इमरजेंसी बटन दबाया, लेकिन जब बाहर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो सभी घबराने लगे।

बच्चे और महिलाएं बुरी तरह डर गईं और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को लिफ्ट में फंसे लोगों की जानकारी मिली। तत्काल एक तकनीकी टीम को बुलाया गया। मौके पर मौजूद टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद लिफ्ट का दरवाजा किसी तरह खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन लिफ्ट में बंद रहने की वजह से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत और मानसिक घबराहट महसूस हुई। बच्चा और महिलाएं इस पूरे घटनाक्रम से काफी आहत नजर आए।

लिफ्ट में तकनीकी खराबी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद न केवल वहां मौजूद लोगों में आक्रोश देखने को मिला, बल्कि कई ग्राहकों ने विशाल मेगा मार्ट की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना था कि एक व्यस्त और भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर में ऐसी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती थी। सिविल लाइन थाना पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विशाल मेगा मार्ट प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लिफ्ट की तकनीकी जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर से शॉपिंग मॉल्स और मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

राजनांदगांव : घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचने पर ग्राम टोलागांव में आई खुशहाली

- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…

38 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव : ग्रामीण आजीविका मिशन की संविदा भर्ती में चयन के नाम पर धनराशि की मांग करने वालों से रहे सावधान

राजनांदगांव । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…

41 minutes ago
राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव : कृषकों से सार्वजनिक सड़कों पर लोहे के केज व रिंग लगे ट्रैक्टरों का संचालन नहीं करने की अपील

राजनांदगांव । अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कृषकों से कृषि कार्य में उपयोग किए जाने…

45 minutes ago
राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा वर्षाकालीन तैयारियां तेज, सड़क, नाली, पेयजल एवं स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता

राजनांदगांव । नगर पालिका निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए शहर में आधारभूत…

47 minutes ago
राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

राजनांदगांव : सेवा सेतु पोर्टल की डिजिटल सुविधा से भूपेन्द्र को मिली बड़ी राहत – घर बैठे मिला ऑनलाइन विवाह प्रमाण पत्र

- सरल प्रक्रिया से बचा समय, बढ़ी शासकीय सेवाओं तक पहुंचराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले के…

57 minutes ago
राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

राजनांदगांव : फसल विविधीकरण ने बदली किसान दौलतराम साहू की सोच – खरीफ मौसम में धान की जगह उद्यानिकी फसल अपनाकर बढ़ाई आय

- कम पानी में लाभकारी खेती की ओर बढ़े कदमराजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में खरीफ…

60 minutes ago