छत्तीसगढ़

CG : लेखा प्रशिक्षण में अनुत्तीर्ण एवं पूरक कर्मचारियों के लिए परीक्षा का अवसर : 10 फरवरी तक मांगे गए आवेदन

जगदलपुर, प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला बस्तर संभाग जगदलपुर के द्वारा उन लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है, जो पूर्व में लेखा प्रशिक्षण तो प्राप्त कर चुके हैं, लेकिन परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे थे।

साथ ही समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी परिपत्र में अवगत कराया गया है कि ऐसे कर्मचारी जिनका पिछला परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण रहा है या जिन्हें पूरक की पात्रता मिली है, वे फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली लेखा प्रशिक्षण परीक्षा में पुनः सम्मिलित हो सकते हैं।

        यह अवसर विशेष रूप से उन कर्मचारियों के लिए है जो पहले प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं पात्र परीक्षार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन 10 फरवरी 2026 तक जिला कार्यालय परिसर स्थित शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। सभी संबंधित कार्यालय प्रमुखों से अपने अधीन कार्यरत ऐसे लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को इस सूचना से अवगत कराने को कहा है, ताकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर फरवरी माह की परीक्षा में शामिल हो सकें।

kgnews

Recent Posts

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

29 minutes ago
प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

प्रदेशव्यापी “लोक परिवहन बसों का विशेष चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान” हुआ सफल

भोपाल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस परिवहन शोध संस्‍थान द्वारा परिवहन…

39 minutes ago
गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

गुना पुलिस ने 17 लाख रुपये की लूट का महज 18 घंटे में किया खुलासा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में लूट, डकैती,  चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के…

44 minutes ago
कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग कैंप के लिए स्कॉटलैंड रवाना हुईं मध्यप्रदेश की अंजली सिंह और माही लामा

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभाशाली महिला मुक्केबाज अंजली सिंह (57 किग्रा) एवं माही…

49 minutes ago
ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

ओंकारेश्वर में स्थापित एकात्मता की मूर्ति (स्टैच्यू ऑफ वननेस) पूर्णतः सुरक्षित और सुदृढ़

भोपाल  पवित्र नगरी ओंकारेश्वर में 'एकात्म धाम' में स्थापित आदिगुरु शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची…

49 minutes ago