छत्तीसगढ़

CG : लोकतंत्र का संगम: एक बूथ, चार धर्म, एक संकल्प…

कवर्धा । कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखण्ड के  ग्राम पंचायत केसली  के मतदान केंद्र क्रमांक 11 पर लोकतंत्र की एक अनूठी और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली, जहां चार अलग-अलग धर्मों के अधिकारी संजय कुमार यादव (हिंदू), अब्दुल सईद खान (मुस्लिम), चरणजीत सिंह पाहुजा (सिख) और एल्विना विल्सन (ईसाई) एक साथ मतदान प्रक्रिया का संचालन कर रहे हैं।

यह दृश्य भारत की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी सौहार्द और भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहा  है। लोकतंत्र की इस महायात्रा में जब अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आए लोग एकजुट होकर निष्पक्ष और सुचारू मतदान कराने के लिए तत्पर हैं, तो यह संदेश जाता है कि भारत की असली ताकत इसकी विविधता में एकता है।

विशेष रूप से, इस दल में शामिल अब्दुल सईद खान, जो पूर्व सैनिक भी हैं। भूतपूर्व सैनिक से शासकीय शिक्षक बने अब्दुल सईद खान अपने राष्ट्रप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान दे रहे हैं। यह उदाहरण न केवल चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि जब बात लोकतंत्र और देश की सेवा की हो, तो सभी मतभेद पीछे छूट जाते हैं और केवल एक पहचान रह जाती है…..हम भारतवासी हैं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

3 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago