छत्तीसगढ़

CG: लोकप्रिय बनने के लिए सबसे पहले जीवन से निंदा का त्याग करो : मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी

रायपुर। संभवनाथ जैन मंदिर विवेकानंद नगर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचनमाला जारी है। मंगलवार को तपस्वी मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. साहब ने कहा कि जीवन में लोकप्रिय नामक गुण होगा तो धर्म की अवश्य प्राप्ति होगी। लोकप्रियता गुण प्राप्त करने की पांच बातें प्रमुख हैं। इनमें इस लोक संबंधी- परलोक संबंधी विपरीत प्रवृत्तियों का त्याग एवं दान,शील और विनय तीन गुण का स्वीकार्य, इस तरह से व्यक्ति समाज के अंदर,संघ के अंदर लोकप्रिय बनता है और लोकप्रिय व्यक्ति को कभी भी धर्म के अंदर अड़चन नहीं आती है। मुनिश्री ने कहा कि जीवन के अंदर निंदा का त्याग अवश्य करना चाहिए।

शास्त्रकार भगवंत ने इस लोक संबंधी खराब प्रवृत्तियों में निंदा को प्रमुख बताया है,बाकी सारे अवगुण हैं तो कह सकते हैं निंदा उसका मूल है। निंदा यदि जीवन में हो तो बाकी अवगुण आने में देर नहीं लगती। निंदा एक ऐसी चीज है जो हर किसी को प्रिय है। निंदा करने वाला व्यक्ति हमेशा यह सोचता है कि मैं जो कहता हूं वह सत्य होता है। किसी के बारे में मैं गलत नहीं बोलता, ऐसा व्यक्ति अपने आप को समाज के अंदर सत्यवादी तरीके से स्थापित करता है। निंदा का रस सबसे अधिक खतरनाक है। मुनिश्री ने कहा कि निंदा का प्रवेश जीव दो अवगुणों के कारण कराता है।

पहले अपना उत्कर्ष करने के लिए, दूसरा ईर्ष्या के कारण। या तो व्यक्ति स्व उत्कर्ष के लिए निंदा का सहारा लेता है या फिर समाज के अंदर दूसरों की उनके अवगुणों की तलाश कर निंदा करता है। वहीं व्यक्ति जीवन के अंदर जो गुण नहीं होते,उस गुण को प्राप्त कर सके ऐसी कोई शक्ति नहीं होती तो ईष्या के कारण भी व्यक्ति निंदा को प्रवेश देता है। निंदा ईर्ष्या के कारण जन्म लेती है। किसी की समृद्धि ,रूप,बोलने की कला, किसी के संघ में मान सम्मान को देखकर यहां तक की घरों में भी  ईर्ष्या के कारण ही झगड़ा होता है। धन दौलत ही नहीं,कपड़े और जूते में भी लोग ईर्ष्या कर सकते हैं। एक को इतना अच्छा, मुझे इतना कम यह ईर्ष्या ही है। मुनिश्री ने कहा कि ईर्ष्या को खत्म करने के लिए मन मे कवच चाहिए।

जैसे कोरोना की बीमारी के लिए वैज्ञानिकों ने कवच तलाश किया। वैसे ही ईर्ष्या मन के अंदर अवश्य आ सकती है, लेकिन आने के बाद ईर्ष्या मन के अंदर प्रभाव ना दिखाएं उसके लिए जीवन के अंदर अच्छे दृष्टांत को लाना चाहिए। लोकप्रिय बनने के लिए सबसे पहले जीवन से निंदा का त्याग करना होगा। निंदा को बढ़ावा देने वाली ईर्ष्या और स्व उत्कर्ष की बुद्धि का त्याग करना होगा। ऐसा कर ही परमात्मा के बताएं मार्ग में तभी आगे बढ़ पाओगे और अपना कल्याण कर पाओगे।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

5 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

6 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

6 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

7 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

8 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

8 hours ago