छत्तीसगढ़

CG : लौह उगलने वाले गोपाल टोला खदान की हुई नीलामी …

रायपुर। प्रदेश की एक और लौह अयस्क की खदान नीलाम हो गई है। गोपाल टोला खदान को पश्चिम बंगाल की जोडियाकडीलर ने सवा सौ फीसदी अधिक बोली लगाकर हासिल की। जिससे राज्य को साढ़े 6 हजार करोड़ से अधिक की राजस्व प्राप्ति होगी।

बताया गया कि केसीजी निकट गोपालटोला लौह अयस्क ब्लॉक की ई-नीलामी सफलतापूर्वक हुई । ई-नीलामी केंद्र सरकार की एजेंसी एमएमटीसी के माध्यम से की गई। नीलामी से राज्य को कुल अनुमानित 6,620 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

इसमें ₹5,831 करोड़ राजस्व प्रीमियम के रूप में, ₹699 करोड़ रॉयल्टी के रूप में, ₹70 करोड़ जिला खनिज न्यास (DMF) के लिए तथा ₹21 करोड़ राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास (NMET) के लिए शामिल हैं। खनिज विभाग के सूत्रों के मुताबिक ई-नीलामी में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

पश्चिम बंगाल की जोडियाक डीलर्स ने 125 फीसदी से अधिक बोली लगाकर खदान हासिल करने में सफल रही।राज्य को पारदर्शी एवं अधिकतम मूल्य प्राप्त हुआ। खनिज अफसर ने बताया कि प्राप्त राजस्व से राज्य की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और विशेष रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

CG : स्वच्छता अभियान को गांवों में मिल रही नई गति

बरबसपुर और सिरौली में प्लास्टिक अपशिष्ट बिक्री व जियो टैगिंग कार्य तेज एमसीबी/ स्वच्छ भारत…

5 minutes ago
CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

CG : बकरीद अवकाश के चलते 28 मई का सुशासन तिहार शिविर अब 29 मई को होगा आयोजित

ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द में प्रस्तावित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की तिथि में किया गया…

7 minutes ago
CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

CG : पशु पालन और सब्जी बाड़ी व्यवसाय से लखपति दीदी बन परिवार का सपना पूरा कर रही हैं निधि तिवारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लगन के साथ मेहनत करने वाले लोग कभी असफल नहीं होते। यह…

9 minutes ago
CG : राज्य सरकार ने IFS अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया …

CG : राज्य सरकार ने IFS अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया …

रायपुर. राज्य सरकार ने आईएफएस अरूण पांडे को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल…

10 minutes ago
भोपाल में IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में IPS अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक आईपीएस अधिकारी की 16 वर्षीय बेटी ने…

11 minutes ago
CG : महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति

CG : महेन्द्रपुर में सोलर पंप कार्यशील, ग्रामवासियों को हो रहा पेयजल की आपूर्ति

उत्तर बस्तर कांकेर, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम महेन्द्रपुर में स्थापित सोलर पंप की खराब होने…

13 minutes ago