CG : लौह खदान में घटना होने पर बिफरे बीजेपी सांसद, प्रबंधन को गालियां दी …
कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम कच्चे स्थित आरी डोंगरी लौह खदान में मलबा धंसने की घटना अब सियासी रंग ले चुकी है। हादसे ने जहां स्थानीय ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं सांसद भोजराज नाग के बयान ने माहौल को और गरमा दिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रबंधन को फटकार लगाते हुए गंदी गालियां दी है। जानकारी के अनुसार 10-11 अप्रैल की दरम्यानी रात खदान से मलबा धंसकर एक मकान पर जा गिरा। घटना के बाद खदान प्रबंधन ने एहतियातन आसपास के 23 मकानों को खाली कराने और प्रभावित परिवारों को अन्य स्थान पर बसाने का निर्णय लिया। साथ ही नए घर बनाने का आश्वासन भी दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि खदान के कारण लगातार खतरा बना हुआ है, इसलिए उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थायी पुनर्वास दिया जाए। इस बीच कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग आज घटना स्थल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खदान प्रबंधन पर जमकर नाराजगी जताई और गाली देते हुए अमर्यादित बात कही। मौजूद लोगों के मुताबिक सांसद का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से तीखी भाषा का इस्तेमाल कर दिया।अब सवाल उठ रहे हैं कि यह बयान महज गुस्से में निकला या फिर यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था।राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। घटना स्थल पर मौजूद भीड़ के बीच सांसद की नाराजगी का वीडियो भी सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई ने राजनीतिक और…
सबसे पहले मध्यप्रदेश हुआ नक्सलमुक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा - मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री…
भोपाल कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने रात में होने वाले विवाह, शादियों में मद्यपान की बढ़ती…
जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…