छत्तीसगढ़

CG : वनांचल में विकास का नया सवेरा : पहली बार बिजली से जगमगाया कटेमा गांव

‘पीएम-जगुआ योजना’ के तहत 27 परिवारों के घरों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

रायपुर

वनांचल में विकास का नया सवेरा : पहली बार बिजली से जगमगाया कटेमा गांव

जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से खैरागढ़ जिले के वनांचल क्षेत्र के ग्राम कटेमा ने विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ‘पीएम-जगुआ योजना’ के अंतर्गत आजादी के बाद पहली बार इस सुदूर वनांचल गांव को मुख्य विद्युत ग्रिड से जोड़ा गया है। वर्षों से लालटेन और ढिबरी के सहारे जीवन यापन कर रहे 27 परिवारों के घरों में जैसे ही बिजली का पहला बल्ब जला, पूरा गांव खुशी और उत्साह से झूम उठा। ग्रामीणों के लिए यह क्षण किसी उत्सव से कम नहीं था।
इस महत्वपूर्ण विद्युतीकरण कार्य के तहत विद्युत विभाग द्वारा दुर्गम वनांचल क्षेत्र में लगभग 12 किलोमीटर लंबी 11 केवी विद्युत लाइन एवं लगभग 1 किलोमीटर लंबी निम्नदाब (LT) लाइन का विस्तार किया गया। साथ ही ग्रामीणों की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु 63 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर भी स्थापित किया गया है।

यह कार्य कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर के विशेष मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार पूर्ण किया गया। कार्यपालक निदेशक शैलेट तथा अधीक्षण अभियंता कंवर के नेतृत्व में परियोजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारा गया। विशेष रूप से खैरागढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता आलोक दुबे के सतत निरीक्षण एवं सक्रिय पर्यवेक्षण से वनांचल क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद तकनीकी चुनौतियों को दूर करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया गया।

बिजली सुविधा उपलब्ध होने से अब कटेमा गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा तथा ग्रामीणों को रात्रिकालीन गतिविधियों में सुविधा होगी। गांव के लाभार्थियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

6 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

6 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago