CG : वाटरफॉल पर्यटकों को परेशान करने वाले 6 बदमाश गिरफ्तार…

गरियाबंद। जिला इन दिनों पर्यटकों की भीड़ से गुलजार है। घटारानी मंदिर की 40 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने का पानी हर किसी को मोह रहा है। इसके साथ ही मां घटारानी का मंदिर आस्था का केंद्र है, जो इस जगह को और भी आकर्षक बनाता है। यहां रोजाना सैंकड़ों की तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे आसामाजिक तत्व भी हैं, जो इन पर्यटकों के साथ मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं ये लोग वाटरफॉल में हुड़दंग भी कर रहे हैं। ऐसे की एक मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीतें दिनों कुछ बदमाशों ने घटारानी मंदिर व वाटरफॉल दीदार करने आए दंबगई दिखाते हुए पर्यटकों के साथ मारपीट की थी। इतना ही नहीं महिलाओं और युवतियों के साथ भी अभद्रता की थी और उनके साथ भी हाथापाई की थी। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत फिंगेश्वर थाने में की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पर्यटकों के साथ मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ युवक दंबगई दिखाते हुए पर्यटकों के साथ मारपीट कर रहे हैं। फिलहाल फिंगेश्वर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव : जमीन का रकबा बढ़ाने का आरोप, पटवारी सस्पेंड …

राजनांदगांव। जिले में राजस्व अभिलेखों में अनियमितता सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी…

2 minutes ago
CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

CG : कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक …

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम…

10 minutes ago
CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

CG : महिला सरपंच को समाज ने किया बहिष्कृत, सार्वजनिक मंच पर जानिए हुआ क्या था …

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के हरिगवां गांव की महिला सरपंच मनबसिया ने आरोप लगाया…

14 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

CG : निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नरों समेत अधिकारियों के प्रभार बदले …

कोरबा। नगर पालिक निगम में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से अधिकारियों के प्रभार में…

20 minutes ago
MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड हाईवे के भूमि अधिग्रहण पर लगाई रोक

 उज्जैन  मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर निर्मित होने वाला…

25 minutes ago
बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

बड़ी राहत आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया मरम्मत कार्य

रायपुर बड़ी राहत : आवाजाही के लिए खुला तान नदी ब्रिज कटघोरा से अंबिकापुर के…

46 minutes ago