छत्तीसगढ़

CG : वायुसेना को NEET का प्रश्न पत्र एग्जाम सेंटरों में छोड़ने की जिम्मेदारी देने जा रही मोदी सरकार …

रायपुर/दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक और फजीहत के बाद अब सरकार आगामी 21 जून को होने वाले री-टेस्ट को पूरी तरह ‘फूलप्रूफ’ बनाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाने जा रही है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सुरक्षित और बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों का इस्तेमाल करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है.

इस बड़े और रणनीतिक कदम को लेकर दिल्ली में एक अत्यंत उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए. वायुसेना के इस्तेमाल पर मंथन: सूत्रों के अनुसार, बैठक में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या 21 जून की परीक्षा के प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए वायुसेना के विमानों की मदद ली जा सकती है.

पीएम मोदी लेंगे अंतिम फैसला: हालांकि, इस विकल्प पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. इस पूरे प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखा जाएगा.पीएमओ की सीधी नजर: सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री खुद व्यक्तिगत रूप से 21 जून को होने वाले री-टेस्ट की तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं. पेपर सेट करने से लेकर सिक्योरिटी अरेंजमेंट

गुरुवार को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में केवल ट्रांसपोर्टेशन ही नहीं, बल्कि पूरी परीक्षा प्रणाली को कसने पर जोर दिया गया. इस बैठक में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और शिक्षा मंत्रालय के कई आला अफसर मौजूद रहे. बैठक में इन मुख्य बिंदुओं पर गहन चर्चा हुई: शिक्षकों द्वारा प्रश्नपत्रों को सेट किया जाना. प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्रिंटिंग (छपाई). पेपरों का कस्टडी सेंटर्स तक ट्रांसपोर्टेशन और फाइनल सुरक्षा व्यवस्था.

kgnews

Recent Posts

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

1 hour ago
धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार भोजशाला को लेकर प्रशासन अलर्ट, नमाज व्यवस्था और तलाशी पर हुई अहम बैठक

धार. ऐतिहासिक भोजशाला के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश जिला प्रशासन…

1 hour ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

1 hour ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

1 hour ago
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

रायपुर. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के परिणाम गुरुवार को…

1 hour ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

2 hours ago