छत्तीसगढ़

CG : वाहन की चपेट में आने से मासूम की मौत

भिलाई: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक टाटा एस (छोटा हाथी) गाड़ी ने गली में खेल रहे 4 साल के मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी जान चली गई। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुरानी भिलाई पुलिस ने बच्चे के पिता शैलेंद्र मांडले की शिकायत पर धारा 281, 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि शांति नगर सत्यम चौक भिलाई 3 में रहता है। उसके पारिवारिक मित्र प्रवीण बंजारे के बेटे की मौत होने पर 21 जनवरी को जय स्तंभ चौक चरोदा स्थित उसके घर में सामाजिक कार्यक्रम था।

उसकी पत्नी लीमन मांडले उसकी 8 साल की बेटी तान्या और 4 साल के बेटे हर्ष को लेकर उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। उसकी पत्नी घर के कामों में व्यस्त थी। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। शाम करीब 6.30 बजे वहां टेंट का सामान लेकर छोटा हाथी वाहन CG 07 AV 8148 आया। उसका ड्राइवर इतनी तेजी और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके बेटे हर्ष को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हर्ष लहूलुहान हो गया। परिजन उसे लेकर तुरंत भिलाई में बीएम शाह हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुस्साए परिजन सीधे पुरानी भिलाई थाने पहुंचे। उन्होंने रात में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने का कि ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर जानबूझकर दुर्घटना की है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

9 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

9 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

9 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

9 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

10 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

10 hours ago