छत्तीसगढ़

CG : विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

नारायणपुर, जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स (100, 400 मीटर,  तवा फेंक), बैडमिंटन (एकल), व्हालीबाल, कबड्डी, फुटबाल एवं खो-खो प्रतियोगिता शामिल हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन 07 मार्च को क्रीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर एवं सहायक नोडल खण्ड स्त्रोत समन्वयक नारायणपुर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड ओरछा में 07 मार्च को मिनी स्टेडियम ओरछा में आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी ओरछा एवं सहायक नोडल खण्ड स्त्रोत समन्वयक ओरछा को नियुक्त किया गया है। इसके पश्चात् जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2025 को क्रीड़ा परिसर मैदान नारायणपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसके नोडल अधिकारी खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सहायक नोडल खण्ड शिक्षा अधिकारी नारायणपुर को नियुक्त किया गया है।
महिला खेल प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागी को नारायणपुर जिले का निवासी होना अनिवार्य है। अध्ययनरत या कार्यरत खिलाड़ियों को 02 आयु वर्ग में बालिका और महिला खिलाड़ियों को 09 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक भाग लेने की पात्रता होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त प्रस्तुत करना होगा तथा खिलाड़ियों द्वारा आवेदन प्रपत्र के साथ कोई भी ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें आयु का उल्लेख हो। पंजीयन हेतु कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, नारायणपुर एवं ओरछा, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, विकासखण्ड नारायणपुर एवं ओरछा, कार्यालय मुख्य कार्यापालन अधिकारी, जनपद पंचायत, नारायणपुर एवं ओरछा एवं जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग नारायणपुर से संपर्क कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

3 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

3 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

3 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

4 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

4 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

4 hours ago