रायगढ़ में शहरी व अधोसंरचना विकास कार्यों का रोडमैप तैयार करने के उद्देश्य के साथ विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव के साथ सुबह से शहर के निरीक्षण में निकले। इस दौरान राजस्व और नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी भी साथ रहे। इस दौरान शहर के केलो रीवर फ्रंट मरीन ड्राइव, संजय मैदान, दूध चिलिंग प्लांट राजीव नगर, संडे मार्केट, पॉलीटेक्निक कॉलेज, पंजरी प्लांट, पोल्ट्री फार्म, सांगीतराई व कोसमनारा में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान विधायक ओपी चौधरी ने इन जगहों पर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने स्थल चिन्हांकन के लिए चर्चा की और पूरे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर राजीव कुमार पांडेय, नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर व नजूल अधिकारी रमेश मोर, तहसीलदार लोमश मिरी सहित राजस्व और नगर निगम के आरआई पटवारी उपस्थित रहे।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…
रायपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम…
दुर्ग-भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में घर में घुसकर बदमाश ने बुजुर्ग दंपती को धारदार…
इंदौर इंदौर शहर में सड़क सुरक्षा की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। एक ओर यातायात…
रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…
जबलपुर भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…