रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व खेल जगत में देश की पहचान को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं।
उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय दल खेल भावना, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के साथ विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जीत के साथ-साथ उनका संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र के लिए समर्पण भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। देशवासियों की शुभकामनाएं और विश्वास पूरे भारतीय दल के साथ हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे।
एफटीके के माध्यम से 10 मानकों पर हुई जांच, आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों के पेयजल की…
12वीं के बाद सही करियर चयन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर दिए गए महत्वपूर्ण…
31 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्तिनिर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर…
कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज…
गरियाबंद , संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को…
एमसीबी/ आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को नैनो उर्वरकों के…