CG : विद्युत खपत शून्य, बिजली बिल हुआ जीरो

रायपुर, विद्युत खपत को कम करने तथा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंगेली जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत नागरिक अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर सूरज की रोशनी से अपने घरों को रोशन कर रहे हैं। इससे न केवल बिजली बिल से मुक्ति मिल रही है, बल्कि आमजन ऊर्जा उत्पादक बनकर आत्मनिर्भर भारत के नि र्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जिले में आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मुंगेली जिले के पृथ्वीग्रीन कॉलोनी, करही निवासी शिक्षक तेजवंत बर्मन ने अपने आवास की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। इसके माध्यम से अब उनका घर सौर ऊर्जा से पूर्णतः रोशन हो रहा है और विद्युत खपत शून्य हो जाने से बिजली बिल भी जीरो हो गया है।

बर्मन ने बताया कि पहले हर महीने बिजली बिल की चिंता रहती थी, परंतु अब सोलर सिस्टम लगने के बाद यह समस्या समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केंद्र एवं राज्य शासन की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को कम ब्याज दर पर बैंक लोन भी दे रहे हैं।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता नंदराम भगत ने बताया कि रूफटॉप सोलर सिस्टम दो प्रकार के होते हैं। एक ऑफ-ग्रिड और दूसरा ऑन-ग्रिड। ऑफ-ग्रिड सिस्टम में बैटरी के माध्यम से उत्पन्न बिजली का उपयोग घर में ही किया जाता है, जो विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपयोगी है जहाँ विद्युत ग्रिड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं ऑन-ग्रिड सिस्टम में अतिरिक्त बिजली सीधे ग्रिड को भेजी जाती है और उतनी यूनिट उपभोक्ता के बिल से स्वतः घटा दी जाती है।

kgnews

Recent Posts

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जेल के भीतर से बाबर का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

 रतलाम  चाकूबाजी के मामले में गिरफ्तार होकर महज चार दिन पहले न्यायिक अभिरक्षा में सर्किल…

8 hours ago
भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल को मिली 21 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, आधुनिक सुविधाओं के साथ इन रूटों पर दौड़ेंगी

भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…

9 hours ago
MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

MP हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने संबंध के बाद शादी से इनकार करना रेप नहीं

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…

9 hours ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, तीसरे दिन प्रदेशभर में 1100 से अधिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…

9 hours ago