महासमुंद शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नयापारा महासमुंद में जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह फरवरी-मार्च 2024 का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चे को विटामिन ए की दवा पिला कर किया। शिशु संरक्षण माह शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष नगर पालिका महासमुन्द श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग एवं संदीप दीवान सांसद प्रतिनिधि, महेश मक्कड़ विधायक प्रतिनिधि, श्रीमती माध्वी सिक्का पार्षद, महेन्द्र सिक्का पूर्व पार्षद, हाफिज कुरैशी पार्षद द्वारा भी शुभारंभ की बेला में बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई गई।
शिशु संरक्षण माह 16 फरवरी से 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विटामिन ए की खुराक 09 माह से 05 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को पिलाया जावेगा। नियमित टीकाकरण अंतर्गत सभी पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जावेगा। आयरन फोलिक एसिड सिरप 06 माह से 05 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को दिया जावेगा। ए.एन.सी. चेकअप सभी गर्भवती महिलाओं का किया जावेगा। शिशु संरक्षण माह में सत्र मंगलवार एवं शुक्रवार को लगाये जावेगें।
उक्त जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया, जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ. अरविन्द गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती नीलू घृतलहरे, आरएमएनसीएचए सलाहकार अनुपम शर्मा, श्रीमती राज्य प्रतिनिधि न्यूट्रिशन इंटरनेशनल अल्का द्विवेदी, व्ही.सी.सी.एम. बेदराम साहू सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं बच्चों के पालकगण उपस्थिति थे। ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुप्ता ने बताया कि शिशु संरक्षण माह के तहत ज़िले में आयरन फोलिक एसिड सिरप 06 माह से 05 वर्ष तक के 100800 बच्चों को दिया जाएगा। वही 09 माह से 05 वर्ष तक के 90000 बच्चों को विटामीन ए पिलाया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के संकेत तेज हो गए हैं। मौसम विभाग के…
रायपुर । राजधानी रायपुर के कई क्षेत्रों में 11 जून की शाम पेयजल आपूर्ति प्रभावित…
दुर्ग. जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती सिकलिन पीड़ित 22 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा के इलाज…
सड़क सुरक्षा एवं नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर ( एनकार्ड) के संबंध में भी विस्तार पूर्वक चर्चा…
कोण्डागांव : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में पं. जवाहर लाल…
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…