दंतेवाड़ा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जारी विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 01 जनवरी 2026 कार्यक्रम के तहत निर्वाचन नामावलियों के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु आज जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लोकांश एल्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना पत्रक भरने एवं डिजिटाइजेशन कार्य की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में किए गए संशोधनों की जानकारी भी इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को दी गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने डिजिटाइजेशन व मतदाता सूची सुधार कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया तथा इसमें सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दंतेवाड़ा, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
इंदौर इंदौर में मेट्रो ट्रेन के अंडरग्राउंड हिस्से का काम फिलहाल एयरपोर्ट के समीप चल…
भोपाल लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की वो योजना है जो प्रदेश की जरुरतमंद…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…