छत्तीसगढ़

CG : ’विश्व मानव अधिकार’ दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

बेमेतरा, बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा के मार्गदर्शन में निधि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा द्वारा ’’विश्व मानव अधिकार’’ दिवस के अवसर पर लक्ष्मण प्रसाद वैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा एवं स्व.चन्दू लाल चन्द्राकर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेमेतरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव द्वारा बताया गया कि मानवाधिकार वह अधिकार है जो हमें सिर्फ इसलिए मिलें है क्योंकि हम मनुष्य है, जो किसी राज्य द्वारा प्रदाय नही किया जाता है। ये सार्वभौमिक अधिकार हम सभी में निहित है चाहे वह किसी भी जाति, रंग, धर्म, लिंग, भाषा, अन्य राज्य, राष्ट्रीय या सामाजिक मूल, संपत्ति, जन्म या अन्य स्थिति का हो। इस दिवस को दुनिया भर में मनाया जाता है हर वर्ष की भांति इस वर्ष मानव अधिकार दिवस 2024 का थीम ’’हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी’ है। यह इस बात पर गौर करता है कि मानव अधिकार हमारे रोजमर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते है जो उन अविभाज्य अधिकारों को सुनिश्चित करता है जो हर किसी को एक इंसान के रूप में प्राप्त हैं। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं हिट एण्ड रन, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, घरेलू हिंसा, मोटर यान (संशोधन) अधिनियम 2019, मौलिक कर्तव्य, मौलिक अधिकार, बाल श्रम निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध जागरूक करते हुए तुरंत कार्यवाही करने एवं निःशुल्क विधिक साक्षरता के संबंध में बताया। उक्त शिविर में कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य, विनिता गौतम, आईटीआई के ट्रेनर घनश्याम प्रसाद बर्मा, समस्त शिक्षक गण एवं अधिकार मित्रों की उपस्थिति रही

kgnews

Recent Posts

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल में महिला अपराध 20% बढ़े, विशेषज्ञ ने बताया- बेटियों को स्मार्टफोन देने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

भोपाल  राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों के बीच एक बेहद चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई…

31 minutes ago
MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

MP में UCC विधेयक की तैयारी तेज, मतांतरित आदिवासियों को लेकर समिति कर रही कानूनी मंथन

भोपाल  मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे…

36 minutes ago
बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

बेतवा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की तैयारी, भोपाल समेत 3 जिलों में बनेगी साइंटिफिक प्लानिंग

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के…

39 minutes ago
रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

10 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

10 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

11 hours ago