छत्तीसगढ़

CG : विष्णु सरकार का पहला वर्ष: विश्वास, विकास और सुशासन का प्रतीक

कोरिया, विष्णु सरकार ने अपने पहले वर्ष में जनहितकारी नीतियों और सुशासन से जनता का भरोसा जीता है। जिले के लोगों ने सरकार के कार्यकाल पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

किसान कृष्ण कुमार ने धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से किए जाने के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा, ’’यह कदम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।’’

गृहिणी फुलबती साहू ने महतारी वंदन योजना को गरीब महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए कहा, ’’हर माह 1000 रुपये की सहायता मिलना महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है।’’

युवा भूपेंद्र कुमार ने कहा, ’’विष्णु सरकार ने एक वर्ष में ऐसे कार्य किए हैं, जो अन्य सरकारें वर्षों में नहीं कर पाईं। खासकर पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच शुरू कराना युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण है।’’

शहर के पत्रकार फारुख ढेबर ने कहा, ’’विष्णु सरकार ने ग्रामीणों, किसानों और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए हैं। उनकी नीतियां जमीनी हकीकत को संबोधित करती हैं।’’

स्थानीय व्यापारी जय कुमार साहू ने सरकार की कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कहा, ’’सरकार का प्रदर्शन अच्छा है, और भविष्य में इससे और बेहतर परिणाम की उम्मीद है’’
इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि छत्तीसगढ़ के विष्णु सरकार ने अपने पहले वर्ष में योजनाओं और सुशासन के माध्यम से जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। लोगों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में सरकार विकास और विश्वास की इस यात्रा को और मजबूत करेगी।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

10 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago