छत्तीसगढ़

CG : वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान आयोजित

श्रमिकों को रोजगार से जोड़कर स्थायी आजीविका की दिशा में सशक्त पहल

एमसीबी/ विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से जनपद पंचायत भरतपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण श्रमिकों एवं परिवारों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्थायी आजीविका से जोड़ना है।

अभियान के अंतर्गत पंचायत स्तर पर मनरेगा कार्यस्थलों एवं पंचायत भवनों में जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रमुख उद्देश्यों, लाभों तथा 125 दिवस तक रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा सरल एवं सहज भाषा में यह स्पष्ट किया गया कि किस प्रकार यह योजना पारंपरिक मजदूरी आधारित रोजगार से आगे बढ़कर कौशल विकास एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर केंद्रित है।


कार्यक्रम के दौरान योजना के अंतर्गत कार्यों की उपलब्धता, पारदर्शी कार्यप्रणाली, समय पर मजदूरी भुगतान की व्यवस्था तथा शिकायत निवारण प्रणाली के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रमिकों को यह भी अवगत कराया गया कि योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास के अवसर प्राप्त कर वे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इस जन-जागरूकता अभियान में कुल 30 श्रमिकों एवं 01 पंचायत प्रतिनिधि की सक्रिय सहभागिता रही।

ग्रामीणों ने योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक इसकी जानकारी पहुँचाने का संकल्प लिया। वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत आयोजित यह जन-जागरूकता अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी एवं महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आ रहा है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन और डब्ल्यूसीएल के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन और डब्ल्यूसीएल के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू

भोपाल वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन…

18 minutes ago
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर…

38 minutes ago
बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

बलरामपुर में बुलडोजर एक्शन, 23 अवैध मकान ढहाए; 7 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ…

43 minutes ago
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा; जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, सिग्नलिंग सिस्टम का काम पूरा; जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

भोपाल  अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर…

52 minutes ago
डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डोंगला से गुजरने वाला नया फोरलेन लिखेगा महिदपुर की नई तकदीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन सहित आसपास के क्षेत्र को…

53 minutes ago