छत्तीसगढ़

CG : वेस्ट मटेरियल के दुर्गंध से ग्रामीण परेशान …

सुहेला। अंचल के ग्रामीण पिछले कुछ माह से ट्रकों में भरकर ले जाने वाले भयंकर बदबूदार वेस्ट मटेरियल से परेशान हैं। ट्रक चालक अत्यंत इस वेस्ट मटेरियल को अंचल में स्थापित विभिन्न सीमेंट संयंत्रों में खपाने के लिए ओवरलोड भर कर बिना ढके वक्त बेवक्त गांव के रास्ते से गुजरते हैं और ओवरलोड मटेरियल पेड़ों व विद्युत तारों से टकराने तथा गड्ढों में हिचकोले खाने से जगह-जगह गिर जाता है जिसका दुर्गंध असहनीय होता है।

सोमवार को स्थानीय तिगड्डा चौक के ध्वजारोहण के समय ओवरलोड और बिना ढंके जगह-जगह दुर्गंध कचरों को गिराते हुए आ रहे नागपुर से आ रहे दो ट्रकों को रोककर युवकों ने पुलिस के हवाले किया। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जीवनदीप समिति अध्यक्ष के प्रभारी युगल किशोर वर्मा, गैंदू साहू, महादेव प्रजापति आदि युवकों ने कहा कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक गिरे हुए इन कचरों की बदबू से सड़क किनारे रहने और और राहगीरों की परेशानी बढ़ जाती है।

वहीं इन वेस्ट मटेरियल को खाने से हमें गोमाता एवं पालतू मवेश बीमार हो रहे हैं जिनमें से कई की मौत भी हो जाती है। बिटकुली सरपंच दिनेश चवरे ने बताया कि पहली रात को कचरा डंप करने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कई रात 11-12 बजे तक निगरानी की। परंतु वाहन चालक पकड़ में नहीं आ पाए। लोगों ने प्रशासन से डंप किए गए कचरे तत्काल को हटाने और भविष्य में अंडरलोड और ठीक से ढंके हुए वाहनों को चलने देने की मांग की है। सिमगा एसडीएम अतुल शेटे ने बताया कि लोगों की शिकायत पर तहसीलदार को पंचनामा के लिए घटना स्थल भेजा था। उन्हें थाना में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश भी दिया था। कचरा डालने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

4 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

4 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

4 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

4 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

5 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

5 hours ago