दंतेवाड़ा। जिले के सातधारा वॉटरफॉल में गिरे 13 साल के नाबालिग छात्र यश कुमार की लाश 48 घंटे बाद एक किलोमीटर दूर चट्टान में फंसी मिली थी। यश कुमार साहू उम्र 13 वर्ष निवासी धमतरी मैत्री विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अपनी मां के साथ रहा करता था। जो कि, अपनी बुआ के लड़के धर्मराज के साथियों के साथ बुधवार 25 दिसंबर की रात घूमने के लिए जगदलपुर के नाम से निकला था। 26 दिसम्बर को वह अपने साथियों के साथ बारसूर वाटरफॉल पहुंचा था।
इस दौरान यश ब्रश करने के बाद मुंह धोने जैसे ही नीचे झुका अनबैलेंस होकर नीचे गिर गया। यश के डूबते ही उसके साथी पास ही स्थित सीआरसीएफ के कैंप पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम के साथ तलाशी शुरू कर दी थी। पुलिस, सीआरपीएफ और एसडीआरएफ के साथ यश को ढूढने गये परिजनों के द्वारा रेस्क्यू की गई। जिसे 48 घंटे बाद करीब 1 किलोमीटर दूर सडार के पास स्थानीय ग्रामीणों ने चट्टान के बीच पानी में शव को फंसा देखा गया। तुरंत पुलिस पहुंची व एसडीआरएफ की टीम पहुंच शव को किनारे लाये। शव पंचनामा के बाद पीएम के लिए गीदम अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी अनुसार विधायक अजय चंद्राकर भी बालक को जल्द ढूंढ निकालने में दंतेवाड़ा प्रशासन से लगातार अपडेट ले रहे थे।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…