रायपुर । व्यय प्रेक्षक सुशील गजभिये द्वारा दिनांक नगर पालिका परिषद अभनपुर के लिए गठित व्यय अनुवीक्षण व लेखा परीक्षण टीम का निरीक्षण कार्यालय नगर पालिका परिषद अभनपुर में व्यय अनुवीक्षण सेल में किया अभ्यर्थियों द्वारा प्रथम परीक्षण तिथि को प्रस्तुत किए गए लेखाओं की जांच की गई।
लेखा जांच हेतु निर्धारित तिथि को इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी उत्रसेन गहिरवारे और भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी शिवनारायण बघेल उपस्थित नहीं हुए अतः अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया था। 04 फरवरी को कार्यालयीन समय शाम 5:30 तक 24 घण्टे के अंदर भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी उपस्थित हो गए किन्तु इंडियन नेशनल कांग्रेस के अभ्यर्थी उत्रसेन गहिरवारे लेखा जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। अतः व्यय प्रेक्षक श्री गजभिए द्वारा उन्हें पुनः नोटिस जारी करने हेतु व्यय लेखा दल को निर्देशित किया गया। साथ ही व्यय अनुवीक्षण टीम को उचित रीति से अभ्यर्थियों द्वारा लेखा लिए जाने के निर्देश दिए गए।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…