रायपुर । व्यापम ने जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। भर्ती के अलावा अगले वर्ष होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की भी तिथि घोषित कर दी गई है। पूर्व में व्यापम ने दिसंबर 2025 तक होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। मार्च 2026 तक की अधिसूचना जारी करने के अलावा पूर्व में भी जारी किए गए शेड्यूल में भी व्यापम ने नई भर्ती जोड़ी है।

वर्ष के प्रारंभ में ही छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर में रसायनज्ञ के पदों पर भर्ती हेतु ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट के आयोजन की संभावित तिथि एक फरवरी 2026 है। वही 8 फरवरी 2026 को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण अंतर्गत एनआरडीए में उप अभियंता के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा ली जाएगी।

पिछले वर्ष के परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी होने के बाद संचालक स्वास्थ्य सेवा द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड– 2 की भर्ती हेतु परीक्षा लेने के लिए प्रस्ताव व्यापम को भेजा गया। आवेदन के आधार पर व्यापम द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड – 2 की भर्ती हेतु इसी साल 31 अगस्त को परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र और सिलेबस पृथक से जारी किए जाएंगे।

व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ द्वारा फार्मासिस्ट ग्रेड 2 की परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएंगी।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल नवा रायपुर द्वारा रसायनज्ञ की परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी।
एससीईआरटी रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण अंतर्गत एनआरडीए में उप अभियंता के पदों पर भर्ती हेतु परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग छत्तीसगढ़ विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर डीटीपी ऑपरेटर एवं अन्य समूह 3 का आयोजन 1 मार्च 2026 को किया जाएगा।

मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग छत्तीसगढ़ विभाग छत्तीसगढ़ नवा रायपुर में मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन एवं अन्य समूह दो का आयोजन 8 मार्च 2026 को किया जाएगा।

जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार सिविल का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण
मंडल नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक ग्रेड– 2 का आयोजन 22 मार्च 2026 को किया जाएगा।

नोट: यह परीक्षाओं की संभावित तिथि है। किसी नए विभाग से भर्ती हेतु आवेदन प्राप्त होने पर उसे भी इसमें ऐड कर दिया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *