छत्तीसगढ़

CG : व्यापारियों को धर्म गुरु ने आत्महत्या के लिए उकसाया, FIR दर्ज

बिलासपुर। गुरुद्वारा के सेवादार ने भूत-प्रेत का खौफ और स्टॉक मार्केट में मुनाफे का लालच देकर कई व्यापारियों और उनके बच्चों के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर ली। अब बचने के लिए पीड़ितों को आत्महत्या करने की सलाह दे रहा है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। चकरभाठा के रहने वाले व्यवसायी सुमित वलेचा ने बताया कि उसकी पत्नी को गुरुद्वारा का सेवादार दीपक केवलानी बहन कहता था। उस पर व्यापारी की पत्नी भरोसा करती थी। सेवादार ने उनकी पत्नी को परेशानी में होने की बात कहते हुए रुपये मांगे। महिला ने रुपये होने से इन्कार करते हुए अपने पास सोने के जेवर होने की बात कही। इस पर दीपक ने महिला से जेवर मांग लिए। साथ ही मैसेज को मोबाइल से डिलीट करने कहा।

महिला मैसेज को डिलीट नहीं कर पाई थी। उसे पति ने देख लिया। जब उसने पूछताछ की तो सेवादार ने जल्द रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। फिर वह जेवर लौटाने टालमटोल करने लगा। बाद में पैसे वापस करने की बात से ही मुकर गया। चकरभाठा में रहने वाले रितिक हिरवानी ने बताया कि वह रोज गुरुद्वारा जाता था। वहां पर सेवादार ने कहा कि मैंने तुम्हारे विषय में कुछ अच्छा सोचा है। उसने स्टॉक मार्केटिंग काम करने कहा। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद में स्टॉक मार्केटिंग की पढ़ाई करने भेज दिया। जब रितिक अहमदाबाद में ही थे, तो सेवादार ने उन्हें अमृतसर बुला लिया। वहां से उसे बिलासपुर भेजकर अपने बताए अनुसार काम करने कहा। शहर आकर सेवादार ने रितिक के माध्यम से कई लोगों से रुपये लिए। जब रुपये वापस करने की बारी आई, तो उसने साफ इन्कार कर दिया।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

2 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

2 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

2 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

2 hours ago