भिलाई । दुर्ग शहर में शनिवार की देर रात हुई बारिश से शंकर नगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया।
मुख्य सड़कों और गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई घरों में पानी घुस गया। इससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है। जिम्मेदार विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं देते।
लोगों को रातभर जागकर बाल्टी और मोटर पंप से पानी निकालना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के…
भोपाल मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।…
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से नीदरलैंड के कॉन्सुल जनरल ने की शिष्टाचार भेंट मध्यप्रदेश पुलिस…
राज्यपाल पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सौजन्य भेंट भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से…
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा विधायक कमलनाथ एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में हैं। छिंदवाड़ा…