छत्तीसगढ़

CG : शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या, आरोपियों तक पहुंचने CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के शराब दुकान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. गांव के बाहर संचालित शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है. पुलिस को दोनों देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का ताला टूटा हुआ मिला है, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है. पिसोद गांव से यदुनंदन पटेल के परिजन उसके मोबाइल में घर वापसी के संबंध में जानने फोन लगाया. मोबाइल पर रिंग जाने के बाद नहीं उठाने पर परिजनों से सिवनी गांव के परिचित को शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने बेटे यदुनंदन पटेल से बात कराने भेजा. ग्रामीण ने शराब दुकान परिसर में पहुंचकर तखत के ऊपर सो रहे गार्ड के पास पहुंचकर देखा तो दोनों गार्ड तखत में मच्छरदानी के अंदर सोते मिला. पास में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए. सोए हुए दोनों गार्ड के सर से खून निकल रहा था और दोनों की मौत हो गई थी. खून को देखकर युवक घबरा गया और गांव के लोगों इसकी को सूचना दी. चाम्पा पुलिस भी मौके घटना स्थल पहुंची. पूर्व विधायक ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए शव पहचान पंचनामा तैयार किया. मृतकों की पहचान पिसोद निवासी यदुनंदन पटेल और उसके साथी जय लसेर के रूप में की गई. दोनों युवक 2019 से सिवनी गांव में शराब दुकान में गार्ड के रूप में पदस्थ थे. हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस की टीम शराब दुकानों की बारिकी से जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र के पूर्व विधायक खिलावन साहू ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है और मृतकों के परिजनों को 20 -20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल इस घटना की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. जय लसेर की सालभर पहले शादी हुई है और जयनंदन पटेल तीन भाइयो में सबसे छोटा है, जिसके वेतन से परिवार चलता था. अब पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वजह का खुलासा हो पाएगा. पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए चाम्पा के बीडीएम अस्पताल भेज दिया है.

kgnews

Recent Posts

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

9 minutes ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

14 minutes ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

20 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

24 minutes ago
पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

भोपाल  विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और संकल्प का…

29 minutes ago
भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल में आँधी-अँधड़ से विद्युत प्रदाय में आई बाधा को दूर करने युद्ध स्तर पर कार्रवाई जारी

भोपाल राजधानी भोपाल में गुरुवार की शाम आये तेज आँधी-अँधड़ और वर्षा से विद्युत प्रदाय…

34 minutes ago