CG : शराब परिवहन में लगी गाड़ी ने गाय को कुचला, मौत …
खैरागढ़. गंडई-छुईखदान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया.नर्मदा के पास शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रही एक गाय को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गई और मौके पर तड़पती रही. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. लोगों का आरोप है कि ट्रक सरकारी शराब से लदा हुआ था और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. हादसे के बाद चालक को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली. घटना के बाद कुछ देर तक मुख्य मार्ग पर तनाव की स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि शराब से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों और मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. वहीं घायल गाय को बाहर निकालने की कोशिश की गई. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच भारी आक्रोश बना हुआ है.
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…