छत्तीसगढ़

CG : शराब पीकर सड़क में सो कर ड्यूटी दे रहा आरक्षक,

बिलासपुर। आरक्षक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सड़क पर लोट रहा था, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें वीडियो बनाने वाला उसे समझाइश देकर किनारे कर रहा है। घटना कोटा रोड की बताई जा रही है। दरअसल, विश्वकर्मा मांजरे पुलिस लाइन में पदस्थ है। बताया जा रहा है बीते गुरुवार को वो कोटा रोड में नशे में घूम रहा था। इस दौरान नशा इतना ज्यादा हो गया कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहा था और जमीन पर लोट रहा था। उसकी हालत देख कर लोग उसे समझाइश भी देते रहे।

रक्षित केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आरक्षक विश्वकर्मा मांजरे पिछले एक साल से गायब है। वो पुलिस लाइन में हाजिरी भी नहीं दे रहा है, इसकी जानकारी विभाग के अफसरों को भी दी गई है।

आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ चल रहे कैप्शन में बताया गया है कि यह पूरी घटना कोटा क्षेत्र के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पास की है। इस वीडियो को बनाने वाला आरक्षक को उठकर किनारे में बैठने के लिए कह रहा है। साथ ही आरक्षक को वर्दी की गरिमा बनाए रखने की सीख दे रहा है। वहीं, आरक्षक भी पूरी बात समझने की बात भी कहता है। लेकिन वह नशे के कारण बैठने की स्थिति में नहीं था।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

7 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

8 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

8 hours ago