Home » CG : शराब पीने पैसे नहीं देने पर पत्नी से मारपीट, जुर्म दर्ज

CG : शराब पीने पैसे नहीं देने पर पत्नी से मारपीट, जुर्म दर्ज

20/11/2023

रायपुर खम्हारडीह थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर निवासी नगमा ने साकिर अली के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। इनकार करने पर साकिर ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसके ऊपर किसी नुकीली वस्तु से वार कर नुकसान पहुंचाया।

Leave a comment