छत्तीसगढ़

CG : शराब बनाने और बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर सामाजिक अपराध अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है । खरसिया क्षेत्र में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया के सतत पर्यवेक्षण पर प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस टीम पिछले दो दिनों से लगातार कार्रवाई कर रही है।

आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में थाना खरसिया और चौकी खरसिया की टीम द्वारा खरसिया टाउन के शराब भट्टी के पास संचालित 06 अवैध चकना दुकान के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(च) की कार्रवाई की गई । वहीं आम रास्ते में शराब सेवन कर रहे 14 नशाखोरों पर खरसिया पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 36(च)(1) के तहत कार्यवाही किया गया है।

इसी कड़ी में आज सुबह भोर में प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीश्रीमाल को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भदरीपाली में प्रायमरी स्कूल के पीछे भदरीपाली का भेषज कुमार डनसेना एक अन्य व्यक्ति को साथ लेकर अवैध भठ्ठी लगाकर महुआ शराब बनाकर बिक्री किया जा रहा है । सूचना पर तत्काल प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा थाने के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर व हमराह स्टाफ के साथ मौके पर जाकर कार्रवाई किया गया । पुलिस टीम ने मौके में घेराबंदी कर आरोपी भेषज कुमार डनसेना पिता सुन्दर लाल उम्र 32 वर्ष निवासी भदरीपाली व उसके साथी आरोपी पंचराम केंवट पिता भगउ उम्र 58 वर्ष साकिन परसकोल को चुल्हा (भठ्ठी) बनाकर महुआ शराब बेचते पकड़े । दोनों आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब कीमती ₹4000, शराब बिक्री रकम ₹1150, 04 नग छोटे-बड़े सिल्वर बर्तनों की जप्ती की गई है । आरोपियों के कृत्य पर थाना खरसिया में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में की गई शराब रेड कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक प्रदीप तिवारी, सत्यनारायण सिदार, रमेश कुमार बरेठ शामिल थे ।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago