दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण के अन्तर्गत ग्राम घोरारी में अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 200 लीटर महुआ शराब तथा 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया है, जिसका बाजार मूल्य 2,30,000 रूपये है। खेत के रास्ते अज्ञात आरोपीगण भाग निकले मौके पर 15 भट्टियां मिली, जिसे नष्ट किया गया है
सहायक आयुक्त आबकारी से मिली जानकारी अनुसार प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक श्री अरविन्द साहू द्वारा विवेचना में लिया गया है। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर, हरीश पटेल, भोजराम रत्नाकर, गीतांजलि ताराम मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, प्रह्लाद राजपूत, आरक्षक देव प्रसाद पटेल ,अशोक वर्मा ,संदीप तिर्की एवं ड्राइवर राजू धनराज, दुर्गेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रायपुर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की…
रायपुर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी…
भोपाल दमोह जिले के थाना हटा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं तकनीकी…
रायपुर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में निज निवास बगिया से जशपुर जिले…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों के…