छत्तीसगढ़

CG : शराब बनी मौत: जगदलपुर में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नशे में की थी पत्नी से लड़ाई

नगरनार थाना क्षेत्र के कस्तूरी में किराए के मकान में रहने वाले एक मजदूर ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के तुरंत बाद मजदूर पत्नी ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान आसापास के लोग घटनास्थल पर इकठ्ठे हो गए। पत्नी ने लोगों की मदद से उसे महारानी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

नगरनार थाना पुलिस ने बताया कि मुंगेली में रहने वाला मंधु राजपूत (33) पुत्र नरेश राजपूत नगरनार थाना क्षेत्र के कस्तूरी में किराए के मकान में रह रहा था। मधु एनएमडीसी प्लांट में साईं कृपा में मजदूरी का काम करता था। बुधवार को शराब के नशे में अपने घर आने के बाद पत्नी लता से किसी बात को लेकर विवाद किया। इसके बाद घर से चला गया। 

पति के जाने के कुछ देर बाद पत्नी लता की आंख लग गई और वह सो गई। रात को मधु वापस घर आने के बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने रात को पति को फंदे में लटका देख चीख-चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से रस्सी को काटा और उसे नीचे उतारकर महारानी अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

6 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

6 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

6 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

6 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

7 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

7 hours ago