छत्तीसगढ़

CG : शराब बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान

अंबिकापुर विभिन्न समाचार माध्यमों से प्राप्त मदिरा दुकान में शराब की बोतलों में मिलावट संबंधी खबरों पर प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि समाचार माध्यमों से प्राप्त खबर और संबंधित वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कराई गई तथा जांच उपरांत यह पाया गया कि संबंधित वीडियो के स्थान व समय के संबंध में स्पष्टता नहीं है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वीडियो में दर्शित व्यक्ति बृज बिहारी गुप्ता, विजय नंद राजवाड़े, सुरेश कुमार राजवाड़े एवं रामसेवक तिर्की विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में पूर्व में स्टॉफ के रूप में कार्यरत थे, जिन्हें विभाग द्वारा की जाने वाली नियमित एवं रूटीन जांच में पूर्व में ही मदिरा में मिलावट की संदिग्धता, ग्राहकों से दुर्व्यवहार संबंधित शिकायतों एवं संदिग्ध आचरण के आधार पर 13 दिसंबर 2023 को सेवा से पृथक करके ब्लैकलिस्टेड करने की कार्यवाही की गई थी।

साथ ही पूर्व में भी विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा में बिक्री राशि में अनियमितता के मामले में संबंधित एक कर्मी नितेश यादव को सेवा से पृथक किया जाकर ब्लैकलिस्टेड किया गया था। ज्ञातव्य है कि वीडियो में दिख रहे कर्मी पूर्व में ही सेवा से पृथक कर दिये गये थे। जिले की विभागीय टीम एवं संभागीय उड़नदस्ता की टीम द्वारा मदिरा दुकानों की नियमित निरीक्षण एवं जांच कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मिलावट एवं अन्य अनियमितताओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

3 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

3 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

3 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

3 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

3 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

3 hours ago