छत्तीसगढ़

CG : शराब सेवन करते हुए फोटो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित

महासमुंद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक द्वारा जनपद पंचायत सरायपाली से प्राप्त प्रतिवेदिन के अनुसार ग्राम पंचायत कोटद्वारी के सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रतिवेदन के अनुसार 08 नवंबर 2024 को सचिव वृन्दावन बांक कार्यालयीन समय में अनुपस्थित थे। श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का शराब सेवन करते हुए फोटो वायरल हुआ है तथा शराब के नशे में कार्यालयीन समय में सड़क में घूमते हुए पाया गया है, जिसके कारण इस कार्यालय की छवि धूमिल हुई है। वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव का उक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शाता है, जो छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत है। अतः श्री वृन्दावन बांक ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत कोटद्वारी, जनपद पंचायत सरायपाली के उक्त कृत्य के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री बांक ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत महासमुंद निर्धारित किया जाता है तथा उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago